Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
देश में 24 घंटे में मिले रिकॉर्डतोड़ 62,170 कोरोना मरीज मिले
Friday, August 07, 2020
देश में पिछले 24 घंटे में 62,170 नए कोरोना मरीज मिले है। यह एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,25,409 के पार पहुंच गई है। पिछले सात दिन में लगभग 4 लाख केस सामने आये है जो की दुनिया में सबसे ज्यादा है। कोरोना संक्रमण के मामले में देश की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। इसके साथ ही नाईट कर्फ्यू का समय भी घटाकर रात 10 बजे से सुबह 05 बजे तक का कर दिया गया है।
देश में महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा 11,514 और आंध्र प्रदेश में 10, 328 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। देश में 2.4 फीसदी की दर से मरीज लगातार बढ़ रहे है। जो की अन्य सभी देशों की तुलना में सर्वाधिक है।
Add new comment