कैथोलिक धर्मप्रांत इंदौर का 10वां बाइबिल महोत्सव।

दिनाँक 22/23/24 अक्टूबर 2021 को कैथोलिक धर्मप्रांत इंदौर अपना 10वां बाइबिल महोत्सव मनाने जा रहा है। दिनाँक 22 को सुबह 10 बजे इस महोत्सव का उद्घाटन इंदौर धर्मप्रांत के बिशप (डॉ) चाको टी एवं फादर बॉबी वीसी द्वारा किया जाएगा। तीनो दिनों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा- पहला सत्र सुबह 10 बजे से 01:30 बजे तक प्रार्थना एवं प्रवचन। दूसरा सत्र शाम 04 बजे से शाम 08 बजे तक प्रार्थनाये एवं प्रवचन होंगे। इस महोत्सव को देश के सुप्रसिद्ध कैथोलिक प्रवचनकर्ता फादर बॉबी वीसी तीन दिनों तक संचालित करेंगे। 
इस तीन दिनी बाइबिल महोत्सव में वर्त्तमान परिस्थितियों पर आधारित समस्याओं को देखते हुए सम्पूर्ण विश्व तथा सम्पूर्ण मानवजाति के कल्याण, उत्तम स्वास्थ्य, आध्यात्मिक विकास के लिए ईश्वर से प्रार्थनाएं की जायेगी। विशेष तौर पर हम हमारी मातृभूमि भारत के लिए प्रार्थनाएं करेंगे। ईश्वर प्रत्येक भारतीय को सुख -समृद्धि, ख़ुशी, वैभव, घनिष्ठ पारिवारिक सम्बन्ध, आर्थिक उन्नति और सबसे बढ़कर आध्यात्मिक जीवन तथा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। यही प्रार्थनाएं की जायेगी। ईशवचनों पर आधारित प्रवचन होंगे। 
तीन दिन तक चलने वाला यह महोत्सव 24 अक्टूबर की शाम को करीब 06 बजे समाप्त होगा। यह पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। अतः बिशप चाको द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे कोविड-19 की सभी सावधानियों को बरतते हुए भक्तिमय भाव से इस पूरे समारोह में ऑनलाइन अपनी सहभागिता प्रदान करें। 

 

Add new comment

7 + 0 =