अपहरण किए गए हैती मिशनरियों के लिए फिरौती की मांग। 

हाईटियन स्ट्रीट गैंग अपने अपहरण किए गए मिशनरी समूह के सत्रह लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रत्येक के लिए एक मिलियन (दस लाख) डॉलर की मांग कर रहा है।
सत्रह मिलियन डॉलर की फिरौती की मांग 400 मावोजा गिरोह ने की है। पिछले शनिवार को, बंदूक की नोक पर, उन्होंने ईसाई सहायता मंत्रालयों के मिशनरियों के एक समूह और परिवार के सदस्यों का अपहरण कर लिया। अज्ञात स्थान पर एक आठ माह के बच्चे सहित छह महिलाओं, छह पुरुषों और पांच बच्चों को रखा गया है। उन्होंने एक साथ दो हैती निवासियों का भी अपहरण किया, और यह ज्ञात नहीं है कि वे उन्हें रिहा करने के लिए कितने डॉलर की मांग करते हैं।
मिशनरी एक अनाथालय से वापस लौट रहे थे, उनकी बस एक राजमार्ग पर रुकी हुई थी तभी उनका अपहरण किया गया। अप्रैल में गिरोह ने धर्मबहनों और पुरोहितों का अपहरण कर लिया था और उनकी रिहाई के लिए एक मिलियन डॉलर की मांग की, जिस पर राजनयिकों द्वारा सफलतापूर्वक बातचीत की गई और उनकी रिहाई हो गई। लेकिन इसके बारे में कोई विवरण नहीं बताया गया। वाशिंगटन ने विदेश विभाग और एफबीआई विशेषज्ञों की एक विशेषज्ञ टीम भेजी है।
व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता का कहना है कि एफबीआई अमेरिकी दूतावास और हाईटियन अधिकारियों का सहयोग, उन्हें सुरक्षित करने के लिए एक समन्वित अमेरिकी सरकार के प्रयास का हिस्सा है। जुलाई में राष्ट्रपति जोवेनल मोइज़ की हत्या और अगस्त में 7.2 भूकंप के बाद से, बुनियादी ढांचे और इसके साथ, कानून और व्यवस्था का नाजुक ताना-बाना उखड़ गया है। यह एक प्रमुख कारण है, कि कई हैती निवासी अपना देश छोड़कर संयुक्त राज्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें विमान से वापस लौटाया जा रहा है, जहाँ से वे आये थे।
अब, सबसे गरीब राष्ट्र हैती के एक क्रूर सड़क गिरोह पर पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली राष्ट्र का ध्यान केंद्रित है, जिसका नंबर एक मिशन वहाँ के निवासियों की रक्षा करना है।

Add new comment

14 + 4 =