चालिसे का पाँचवा रविवार (अप्रैल 07, 2019)

पहला पाठ – इसायास 43: 16-21
दूसरा पाठ - फिलिप्पियो 3: 8-14
सुसमाचार – योहन 8: 1-11

चिंतन – हम ख्रीस्तीय एक ऐसे ईश्वर पर विश्वास करते हैं जो हमारा रक्षक है और विपत्ति में हमारी सहायता करता है | आज का सुसमाचार इसी बात कि पुष्टि करता है , जहाँ येसु एक पापिनी स्त्री को पत्थरों कि मार से बचाते हैं और उनके जीवन को नई राह देते हैं | फरीसियों को देखा जाए तो वे केवल सामाजिक नियमो को प्राथमिकता देते हैं परन्तु येसु एक व्यक्ति है जो व्यक्तिगत और सामाजिक नियमो को भी सामान सम्मान देते हैं और यही कारण था कि वे फरीसियों कि भी आँखे खोलते हैं | वे कहते हैं जो निष्पाप है वही पहला पत्थर फेंके | ये शब्द उनकी भी चेतना को खोलती है ऑरवे समझते हैं कि वे भी पापी हैं | बहुत बार हम दुसरो को दोषी ठहराते हैं पर अपने अंतरतम को झाँक क्र देखे तो हमे भी दुसरो कि गलतियों के प्रति तरस आएगा | इसलिए दुसरो कि गलतियो के सामने खुद को देखकर दुसरो को भी अपना प्यार दिखाएँ |

Add new comment

1 + 2 =