SSPS संस्था की धर्मबहनें कोविड के दौरान लोगों की पहुंचा रही है सहायता। 

दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 लॉकडाउन ने हमारे देश के लोगों के लिए बड़ी दहशत और मुश्किलें ला दी हैं। कई जीवन को नष्ट किया है। आर्थिक संकट, नौकरी छूटने ने आम लोगों के लिए विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों, दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों, किसानों, घरेलू कामगारों और कई अन्य लोगों के लिए जीना मुश्किल कर दिया है। पवित्र आत्मा सेविका संस्थागुवाहाटी प्रोविन्स की धर्मबहनें घरेलू कामगारों के साथ काम कर रही हैं। Ssps संस्था गुवाहाटी के विभिन्न स्थानों पर घरेलू कामगारों को भोजन किट वितरित करती रही है। इसने 6 गांवों में तीन दिन में 245 परिवारों के लिए भोजन किट का वितरण किया है। घरेलू कामगारों के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए 30 गांवों तक पहुंचने की उम्मीद है।

Add new comment

12 + 1 =