बालिकाओं को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

दिनांक 11 अक्टूबर, 2021 को मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी संगठन एवं ट्रेड यूनियन के तत्वाधन में सेंट रेफ़ियल्स स्कूल के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। इंदौर शहर की विभिन्न बस्तियों के 180 बालक बालिकाओं सहित विशेष अतिथियों ने भाग लिया। इस साल अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का विषय -‘डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी’ पर यह दिवस बहुत ही अर्थपूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत बालिकाओं द्वारा पौधा देकर किया गया। विशेष मौके पर मानसिक स्वास्थ्य के मेखला श्रीवास्तव, आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती मीरा सिंह, सहायक निरीक्षक श्री सत्यजीत चौहान, अधिवक्ता शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ.आशीष श्रीवास्तव, आबकारी आरक्षक निशा शेखावत, म. प्र. घरेलु कामकाजी संगठन की निर्देशिका सि.रोसिना जोसफ एस. एसपी. एस एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। 
विश्वभर की बालिकाओं को हर क्षेत्र में सशक्त करना इसका उद्देश्य है। बालिकाओं को समर्पित यह दिवस उनके सामने आने वाली चुनौतियों और अधिकारों के संरक्षण में महानुभावों ने विशेष जानकारी के साथ जागरूकता बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
मुख्य अतिथि मेखला श्रीवास्तव जी ने बालिकाओं के खिलाफ भेदभाव के सभी रूप, भारतीय संविधान के अंतर्गत बच्चो के अधिकार व मानसिक स्वास्थ्य  के बारे में बताया।
विशेष अतिथि श्रीमती मीरा सिंह जी ने बालिका दिवस के महत्व को बताया गया, व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अतिथि श्री सत्यजीत चौहान जी ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2021 की थीम “-‘डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी” के विषय पर चर्चा कर सम्बोधित किया
मंच का संचालन स्टाफ सदस्य कु.भारती बोरासी व श्रीमति फ्रंसिना नेल्सन और के द्वारा किया गया। श्री मथियास केलवा ने संगठन की गतिविधियों को विडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालक निर्देशिका सि. रोसिना जोसफ के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों के द्वारा किया गया। बिचोली काकड़, अमन नगर व आदर्श इंद्रा नगर के बच्चों ने रोचक प्रस्तुतियाँ दी। स्टाफ सदस्य श्रीमती प्रभा यादव व कु आयुषी मण्डलोई ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Add new comment

1 + 7 =