इंदौर शहर की बस्तियों के बच्चों के लिए लेखन सामग्री का वितरण

मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी संगठन के तत्वाधन में सेंट रेफ़ियल्स स्कूल के प्रांगण में दिनांक 25 अगस्त, 2021 को घरेलू कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए कोरोना राहत गतिविधियों के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य कोरोना के चलते घरेलू कामकाजी महिलाओं के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाना व लेखन सामग्री के माध्यम से उनका हौसला बढ़ाना था। राहतकार्य के अंतर्गत कॉपियाँ, पेन, पेन्सिल और कलर इत्यादी का वितरित किया गया। इंदौर शहर की विभिन्न बस्तियों से घरेलू कामकाजी महिलाओं के 130  बच्चों के सहित 150 सदस्यों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी संगठन की कार्यकर्त्ता कु.भारती बोरासी ने उपस्थित अतिथियों एवं  बच्चों का स्वागत किया। तत्पश्चात निर्देशिका सि. रोसिना जोसफ ने सभी अतिथियों का  गुलाब का पौधा उपहारस्वरूप देकर सहर्ष स्वागत किया। इस मौके पर सेंट रेफ़ियल्स स्कूल की  प्रधानाध्यापिका सि.जानसी जोसफ एस.एसपी.एस, उपप्रधानाध्यापिका सि. वल्सा जोसफ एस.एसपी.एस के साथ कई अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित थे।

पवित्र आत्मा सेविका संघ की अध्यक्ष सि. मंजु लाकरा एस.एसपी.एस ने अपने सम्बोधन में  कहा कि बच्चों को शिक्षा का अधिकार है। आगे उन्होने डॉ. भीमराव अम्बेडकर का उदाहरण देकर, बच्चों को भारतीय संविधान के मूल अधिकारों को समझाते हुए कहा कि शिक्षा ही हमें उत्कृष्ट शिखर पर पंहुचा सकती है।  

मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी संगठन की निर्देशिका सिस्टर रोसिना जोसफ एस.एसपी.एस ने कहा कि कोरोना महामारी के काल में सभी को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जब तक हम इन चुनोतियों का सामना नहीं करेंगे तब तक हम इस महामारी नहीं उभर पायेगें। समाज में हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है खास कर बच्चों की शिक्षा। इसलिए हमने तय किया कि हम इंदौर शहर की बस्त्तियों के बच्चों को लेखन सामग्री देकर उनका होसला बढ़ाये ताकि वे अपना अध्ययन जारी रखें।

लाभार्थी कु. रीतिका चौहान जो कि इंद्रिश नगर बस्ती की रहने वाली है। वह बताती है कि  मुझे लेखन सामग्री अभी प्राप्त हुआ है मैं अभी उसका सही तरीके से उपयोग करूँगी व अपनी शिक्षा में आगे बढ़ती जाऊँगी। मैं तहे दिल से संघठन का धन्यवाद करती हूँ।

मंच संचालन श्री मथियस केलवा ने किया। सेंट रेफ़ियल्स स्कूल के शिक्षकों के द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गयी। जिसमें उन्होने सभी का दिल जीत लिया और कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया। कु.रीतिका चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Add new comment

15 + 2 =