मध्यप्रदेश में आज शाम 06 बजे से 60 घंटे का लॉकडाउन। 

आज से पुरे प्रदेश में शाम 6 बजे से लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। यह लॉकडाउन 60 घंटे का होगा जो आज 09 अप्रैल शुक्रवार शाम से शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। रतलाम जिले में नौ दिन तक लॉकडाउन रहेगा। वही खरगोन, कटनी और बैतूल में सात दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इंदौर में 24 घंटों में सबसे ज्यादा 887 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही भोपाल में कोरोना की वजह से 8 महीने की बच्ची की मौत हो गई है। 
वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार देश में संक्रमण दर अन्य देशों की तुलना में सर्वाधिक है। पिछले तीन दिनों से देश में संक्रमितों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है साथ ही संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन 01 लाख से ऊपर है। देश में अब तक कुल कोरोना केस 13,057,954 के पार पहुँच चूका है। भरता अभी तीसरे नंबर बार बना हुआ है लेकिन अगर यही स्थिति रही तो देश अगले कुछ दिनों में दूसरे पायदान पर आ जाएगा। 

Add new comment

6 + 4 =