ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया गया। 

“जब येसु को पिलातुस ने मृत्युदंड की आज्ञा दी तो उसने येसु से पूछा, “क्या तुम राजा हो?” येसु ने उत्तर दिया- “हाँ मैं राजा हूँ, पर इस संसार का नहीं।“ प्रभु येसु ने अपने जीवनकाल में में कोई यूद्ध नहीं लड़ा किन्तु वे सम्पूर्ण संसार के राजा है. क्योंकि वे हमारे दिलों पर राज करते है। उन्होंने प्रेम, क्षमा, दया, भाईचारे से इस संसार को जीता।  पिता इश्वेर ने प्रभु येसु को पूरे विश्व का अधिकार देते हुए राजत्व प्रदान किया। हम उनकी प्रजा होकर उनकी शिक्षा पर चलते है। हम विश्वास करते है कि ईश्वर हमें सब प्रकार की विपत्तियों व महामारी से मुक्ति दिलाएंगे। ईश्वर सभी स्वास्थ्य सेवकों को कोरोना बीमारी में सेवाकार्य हेतु धैर्य और शक्ति प्रदान करें कि वे अपनी सेवा में बने रहे। ईश्वर हमारे शासकीय अधिकारियों को योजनाये बनाने में मदद करें।  इन योजनाओं से वे आम जनता को स्वस्थ रहने में व सुरक्षित रहने में सफलता पाए।”--- अपने प्रवचन में उक्त बातें कैथोलिक धर्मप्रांत इन्दौर के बिशप चाको ने कही।
    अवसर था 22 नवम्बर 2020 जब पूरे विश्व ने ख्रीस्त राजा का त्यौहार मनाया। बिशप चाको ने अन्य पुरोहितों के साथ पवित्र मिस्सा अर्पित की। इन्दौर के 09 कैथोलिक गिरजाघरों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्यौहार मनाया गया। फादर आनन्द के संचालन में आत्मदर्शन टी वी पर ऑनलाइन त्यौहार मनाया गया। सभी गिरजाघरों में कोरोना के मरीजों एवम इस बीमारी से पीड़ितों हेतु प्रार्थना की गई। ईश्वर हमारे देश को सदा सुरक्षित रखें।

 

Add new comment

1 + 0 =