रेडियो वेरितास एशिया ने 50 साल पूरे किये

रेडियो वरितास एशिया

फिलीपींस में रेडियो वेरितास एशिया का उद्घाटन 11 अप्रैल, 1969 को क्वेज़ोन सिटी के फेयरव्यू में पहला प्रसारण किया गया था।

फिलीपीन की राजधानी मनीला में काथलिक कलीसिया द्वारा संचालित रेडियो वेरितास एशिया (RVA), इस सप्ताह अपने प्रसारण के 50 वर्षों को चिह्नित करने के लिए अनेक विशेष कार्यक्रमों को प्रसारित कर रहा है।

बुधवार 10 अप्रैल से शुरु हुवे रेडियो वेरितास एशिया (आरवीए) और स्थानीय रेडियो वेरितास 846 की स्वर्ण जयंती समारोह में एशिया के धर्माध्यक्षीय संघ सम्मेलन (एफएबीसी) के प्रतिनिधि और कलीसिया के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल हुवे।

एफएबीसी का सामाजिक संचार कार्यालय मनीला में संत थॉमस विश्वविद्यालय (यूएसटी) में एक बैठक आयोजित की गई,जहां पहली बार एक काथलिक रेडियो प्रसारण की कल्पना की गई थी।

11 अप्रैल को क्यूजोन शहर के रेडियो वेरितास एशिया स्टूडियो में समारोह आयोजित किया , जहां 50वीं वर्षगांठ स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। रेडियो वेरितास एशिया संग्रहालय का उद्घाटन और 50 व्यक्तियों और संस्थानों को पुरस्कृत किया , जिन्होंने रेडियो वेरितास एशिया और रेडियो वेरितास 846 का विशेष रुप से समर्थन किया था।

11 अप्रैल को समारोही मिस्सा समारोह का अनुष्ठान जर्मनी फ्रीबुर्ग के महाधर्माध्यक्ष स्टीफन बुरगर और एफएबीसी के अध्यक्ष, म्यांमार के कर्डिनल चार्ल्स बो किया।

21 अप्रैल, पास्का रविवार को धन्यवादी समारोही मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष गब्रिएल जोर्दानो काच्चा होंगे और मिस्सा के दौरान मनीला के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल अंतोनियो ताग्ले उपदेश देंगे।

कार्डिनल ताग्ले के अनुसार रेडियो वेरितास ने ईश्वर के वचन को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह जुबली उत्सव काथलिक कलीसिया के प्रयासों की सही जानकारी और विशेष रूप से आधुनिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के माध्यम से ईश्वर के वचन को फैलाने में मदद करता है।"

वर्तमान में रेडियो वेरितास एशिया के हिन्दी सहित 18 भाषाओं में कार्यक्रम का प्रसारण करता है।

Add new comment

5 + 10 =