संत अंतोनी का पर्व धूमधाम से मनाया गया !

संत अंतोनी

13 जून गुरुवार को संत अंतोनी तीर्थस्थल, घोडखाता महू, में संत अंतोनी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व में हज़ारो की तादाद में भक्तजनो में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस पर्व के दौरान सुबह से ही विश्वासियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। दूर -दूर के शहरो एवं प्रांतो से विश्वासीगण अपनी प्रार्थना एवं मन्नतें लेकर इस पावन पर्व में शामिल हुए। 
इसके अलावा आस पास के पल्लियों एवं शहरो से बहुत से विश्वासी पैदल चलकर संत अंतोनी के दर पर पहुंचे। वहां संत अंतोनी चमत्कारों के संत के दर पर आस्था का सैलाब देखने लायक था। लोगो की भीड़, संत अंतोनी के प्रति लोगो की आस्था दर्शा रही थी। कई विश्वासियों ने संत अंतोनी के द्वारा अपने जीवन में हुए चमत्कारों के विषय में साक्ष्य प्रस्तुत किया। 
पर्व की पवित्र मिस्सा बलिदान इंदौर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष माननीय चाको टी जे एस वी डी द्वारा चढ़ाई गयी। उन्होंने संत अंतोनी के धर्मसंघीय जीवन एवं स्वाभाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया की संत अंतोनी का मुख्य कार्य प्रभु का रास्ता बताना था। संत अंतोनी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमे ईश्वर की इच्छा को पूरी करना है।
हज़ारो विश्वासियों ने भक्तिपूर्वक पवित्र मिस्सा बलिदान एवं जुलुस में भाग लिया। पवित्र मिस्सा बलिदान एवं जुलुस के बाद लोगो ने संत अंतोनी की प्रतिमा के नीचे से निकलकर आशीष एवं कृपा प्राप्त की।

Add new comment

5 + 14 =