देश में 24 घंटे में मिले रिकॉर्डतोड़ 62,170    कोरोना मरीज मिले

देश में पिछले 24 घंटे में 62,170 नए कोरोना मरीज मिले है। यह एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,25,409    के पार पहुंच गई है। पिछले सात दिन में लगभग 4 लाख केस सामने आये है जो की दुनिया में सबसे ज्यादा है। कोरोना संक्रमण के मामले में देश की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। इसके साथ ही नाईट कर्फ्यू का समय भी घटाकर रात 10 बजे से सुबह 05 बजे तक का कर दिया गया है। 
देश में महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा 11,514 और आंध्र प्रदेश में 10, 328 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। देश में 2.4 फीसदी की दर से मरीज लगातार बढ़ रहे है। जो की अन्य सभी देशों की तुलना में सर्वाधिक है।

Add new comment

2 + 0 =