एक दिन में रिकॉर्ड 1752 नए मामले

पुरे देश में 24 हजार से ज्यादा संक्रमित, अब तक 778 लोगों की मौत

कोरोना मामलों के बढ़ते मामलों के हिसाब से शुक्रवार का दिन देश के लिए सबसे भयावह रहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ पिछले चौबीस घंटों में रिकॉर्ड 1,752 नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1,540 नए केस मिले थे। इनको मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 23,452 हो गई है। जबकि, 723 लोगों की जान गई है। अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की दर भी 20,57 फीसदी हो गई है और अब तक करीब पांच हजार लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

हालांकि, राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों से शुक्रवार की रात नौ बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक़ एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 24,356 पर पहुंच गया है। मरने वालों की संख्या भी 778 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में 18, गुजरात में 15, मध्य प्रदेश में छह, राजस्थान में चार, दिल्ली और बंगाल में तीन-तीन, तमिलनाडु में दो और उत्तर प्रदेश व केरल में एक-एक मौत शामिल है।

राज्य सरकारों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह अंतर राज्यों से केंद्र को आंकड़े मिलने में देरी के कारण राहत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ने गुरूवार शाम पांच से शुक्रवार शाम पांच बजे के आंकड़ों को शामिल किया है। जबकि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से देर रात तक आंकड़े सूचनाएं मिलती रहती हैं और आंकड़े बदलते रहते हैं।

मुंबई में हालात बेहद चिंताजनक: महाराष्ट्र में हालात तो खराब हैं ही मुंबई में स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। राज्य में शुक्रवार को कुल 394 नए मामले सामने आए, इसमें से अकेले मुंबई में ही 357 मामले थे। मुंबई की धारावी बस्ती में छह नए केस मिले है। जबकि नासिक में दो लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में दो हजार से अधिक संक्रमित
राजस्थान में और 70 मामले मिले है और संक्रमितों की संख्या 2034 हो गई है। यहां चार लोगों की जान भी गई है और मरने वालों की संख्या भी 32 पर पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में भी 20 नए मामले मिले है और ये सभी मामले कश्मीर क्षेत्र में सामने आए है। राज्य में अब तक 554 संक्रमित मिल चुके है।

गुजरात में गई 15 लोगों की जान
गुजरात में भी स्थिति खराब हो रही है। राज्य में 191 नै मामले मिले है और 15 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 2,815 हो गया है और अब तक 127 लोगों की जान भी जा चुकी है। अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की महिला एसीपी भी कोरोना से संक्रमित हो गई है।

केरल में हालात काबू में
दक्षिण भारत के राज्यों में केरल की स्थिति काबू में नजर आ रही है। पुछले दो तीन दिनों के बाद फिर नए मामलों में कमी आई है। शुक्रवार को तीन नए मामले मिले, लेकिन चार महीने की एक बच्ची की जान चली गई। राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 450 हो गई है।

Add new comment

8 + 8 =