सर्वव्यापी कैथौलिक कलिसिया ने माता मरिया का पर्व मनाया।

संसार के किसी भी कोने में जन्म लेने वाला शिशु जो पहला शब्द बोलता है वह शब्द है, माँ या अम्मी या मम्मी और यह बच्चा अपने छोटे से छोटे कार्य के लिए माता पर निर्भर रहता है। आज सर्वव्यापी कैथौलिक कलिसिया माता मरिया का पर्व मना रही है। आइए हम सब मिलकर माता मरिया से प्रार्थना करें कि माता मरिया इस महामारी के काल में हम सब को सहनशीलता का वरदान दें आने वाले वर्ष 2021 मेंआप सब स्वस्थ्य रहें।  उपरोक्त बात 01/01/2021 को सुबह 08:00 बजे आत्मदर्शन टीवी पर ऑनलाइन मिस्सा अर्पित करते हुए अहमदाबाद धर्मप्रांत से आए हुऐ फादर अविनाश परमार ने अपने प्रवचन में कहीं। 01/01/2021 शुक्रवार  को माता मरिया का पर्व मनाते हुए तथा नये वर्ष 2021 का स्वागत करते हुए , विश्वव्यापी कैथौलिक कलीसिया के साथ ही इन्दौर शहर के नौ कैथौलिक चर्चेस में, कोविड-19 की सावधानियों का पालन करते हुए पवित्र मिस्साएं अर्पित की गई। रेडचर्च इन्दौर में सहायक पल्ली पुरोहित फादर सुरेश सोनवानी ने पवित्र मिस्सा अर्पित की।

Add new comment

4 + 3 =