पोप फ्राँसिस ने आगरा में नए आर्चबिशप की नियुक्ति की। 

पोप फ्राँसिस ने इलाहाबाद के धर्माध्यक्ष राफी मनजेली को आगरा का नया महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।
पोप फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 12 नवम्बर को इलाहाबाद के धर्माध्यक्ष राफी मनजेली को आगरा का नया महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति आगरा महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष अल्बर्ट डीसूजा के त्याग पत्र को स्वीकार किये जाने के बाद हुई है।

अगरा महाधर्मप्रांत में उत्तर प्रदेश के कुल 14 जिले और राजस्थान के 2 जिले आते हैं। यह करीब 49,162 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। अगरा शहर नई दिल्ली से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  

महाधर्माध्यक्ष अल्बर्ट डीसूजा ने कलीसिया के नियम अनुसार पिछले साल ही सेवानिवृत होने की उम्र पूरी कर ली है।

महाधर्माध्यक्ष मनजेली का जन्म 7 फरवरी 1958 को केरल के वेंडोर में हुआ था। उन्होंने स्कूली पढाई समाप्त करने के बाद सन् 1973 में संत लौरेंस माईनर सेमिनरी में दाखिला लिया और 11 मई 1983 को उनका पुरोहिताभिषेक सम्पन्न हुआ।

उन्होंने रोम के संत अंजेलिकुम यूनिवर्सिटी से डॉक्ट्रेट की उपाधि हासिल की है।  

पोप बेनेडिक्ट 16वें ने 24 फरवरी 2007 को उन्हें वारानसी का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया और उनका पावन धर्माध्यक्षीय अभिषेक 30 अप्रैल 2007 को सम्पन्न हुआ था। पोप फ्राँसिस ने उन्हें 17 अक्टूबर 2013 को इलाहाबाद का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया था। 

Add new comment

1 + 18 =