चालिसा काल में तुम क्या कर सकते हो ?

Woman holding a Bible

1. पाप त्याग दो
ईश्वर की आज्ञाओं का पालन कर उसके प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करो। पापों से दूर रहो।​

2. उपवास
उपवास के वक्त आपका ध्यान प्रार्थना में केन्द्रित रहता है। आपने जो धन और अन्न बचाया है उसे दूसरों को दान में दे दो।

3. प्रार्थना
निरंतर प्रार्थना करते रहो। अपने प्रियजनों, दोस्तों, लाचार - पीड़ितों, समस्त पवित्र कलीसिया और पूरे विश्व के लिए प्रार्थना करो।

4. अच्छे कर्म करो
जरूरतमंदों की मदद करो। ज़रूरत के समय में उनकी सेवा करने के लिए तैयार रहो और उनके लिए प्रार्थना करते रहो।

5. दान करो
माता कलीसिया के अच्छे कार्यों का समर्थन करो और गरीबों की मदद करो। निरंतर ईश्वर का  गुणगान करो जिसने तुम्हें सब कुछ दिया है।

6. बचना
चालिसे के दौरान, विशेष कर प्रति शुक्रवार को मांस या अन्य वांछनीय खाद्य पदार्थों का परित्याग करो क्योंकि प्रभु येसु ने क्रूस पर मरकर, हमें पापों से मुक्त किया है।

7. मनन - चिंतन करते हुए पवित्र वचन का पठन करें
शांत वातावरण में बैठकर मनन - चिंतन करो और अपने विश्वास में दृढ रहो। प्रति दिन ईश्वर  के पवित्र वचन पर ध्यान करने से, हमारा हृदय पवित्र आत्मा के प्रति खुल जाता है, और ईश्वर के विचारों और तरीकों का प्रभाव हम पर पड़ता है।

8. धन - संपत्ति की इच्छा पर नियंत्रण रखें
संसार के बजाय स्वर्ग में अपने लिए कुंजी जमा करो। भौतिक संपत्ति में कटौती, तामझाम को खत्म करो और निजी ज़रूरतों को भी कम करो; अपना समय और अपनी प्रतिभा दूसरों की भलाई के लिए साझा करो।

9. मनोरंजन की इच्छा पर नियंत्रण रखें
बहुत अधिक मनोरंजन और अन्य आपतिजनक कार्य ईश्वर के कार्यों में बाधा बन सकते हैं।

10. जीवन में कर्तव्यों को पूरा करना
प्रेम में प्रति दिन अपने समर्पित जीवन द्वारा ईश्वर की सेवा करो। जीवित बलिदान के लिए ईश्वर हमें आहवान करता है। प्रभु येसु के द्वारा अपना दैनिक जीवन समर्पित करो।

Add new comment

5 + 1 =