Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
ईश्वर ने मनुष्यों को गरिमा में समान बनाया है, पोप फ्रांसिस।
Friday, November 27, 2020
पोप फ्रांसिस ने अपने विश्वपत्र ‘फ्रातेल्ली तुत्ती’ के मद्देनजर ट्वीटकर सभी लोगों को ईश्वर से भूख, गरीबी, हिंसा तथा युद्ध मुक्त समाज बनाने और दिलों में भ्रातृ भावना पैदा हेतु प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।
पोप फ्रांसिस ने गुरुवार को ट्वीट कर एक समस्त लोगों के लिए सुखद और गरिमामय जीवन तथा अधिक योग्य दुनिया बनाने हेतु ईश्वर से कृपा मांगने के लिए प्रेरित किया।
संदेश में उन्होंने लिखा, "हे ईश्वर, हमारे मानव परिवार के पिता, आपने सभी मनुष्यों को गरिमा में समान बनाया है। आप हमारे दिलों में भ्रातृ भावना पैदा करें, हमें भूख, गरीबी, हिंसा और युद्ध के बिना स्वस्थ समाज और एक अधिक प्रतिष्ठित दुनिया बनाने के लिए प्रोत्साहित करें।"
Add new comment