निकोदेमुस के साथ सम्भाषण

सन्त योहन के अनुसार सुसमाचार
3:1-8

1) निकोदेमुस नामक फरीसी यहूदियों की महासभा का सदस्य था।

2) वह रात को ईसा के पास आया और बोला, "रब्बी! हम जानते हैं कि आप ईश्वर की ओर से आये हुए गुरु हैं। आप जो चमत्कार दिखाते हैं, उन्हें कोई तब तक नहीं दिखा सकता, जब तक कि ईश्वर उसके साथ न हो।"

3) ईसा ने उसे उत्तर दिया, "मैं आप से यह कहता हूँ - जब तक कोई दुबारा जन्म न ले, तब तक वह स्वर्ग का राज्य नहीं देख सकता"।

4) निकोदेमुस ने उन से पूछा, "मनुष्य कैसे बूढ़ा हो जाने पर दुबारा जन्म ले सकता है? क्या वह अपनी माता के गर्भ में दूसरी बार प्रवेश कर जन्म ले सकता है?"

5) ईसा ने उत्तर दिया, "मैं आप से कहता हूँ - जब तक कोई जल और पवित्र आत्मा से जन्म न ले, तब तक वह ईश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता।

6) जो देह से उत्पन्न होता है, वह देह है और जो आत्मा से उत्पन्न होता है, वह आत्मा है।

7) आश्चर्य न कीजिए कि मैंने यह कहा- आप को दुबारा जन्म लेना है।

8) पवन जिधर चाहता, उधर बहता है। आप उसकी आवाज सुनते हैं, किन्तु यह नहीं जानते कि वह किधर से आता और किधर जाता है। जो आत्मा से जन्मा है, वह ऐसा ही है।"

 

Add new comment

5 + 13 =