हमें विनम्र होकर प्रार्थना करनी चाहिए, पोप फ्रांसिस। 

पोप फ्रांसिस ने दीन प्रार्थना की महता पर प्रकाश डाला। ईश्वर पर भरोसा रखने वालों को ईश्वर पवित्र आत्मा का उपहार देते हैं।
पोप फ्रांसिस ने बुधवारीय आम दर्शन समारोह में विश्वसियों को प्रार्थना पर धर्मशिक्षा दी। इसी के मद्देनजर पोप फ्रांसिस ने दो ट्वीट कर विनम्र होकर प्रार्थना करने और हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा रखने हेतु प्रेरित किया।
पोप फ्रांसिस ने अपने संदेश में लिखा, "जब हम प्रार्थना करते हैं, तो हमें विनम्र होने की आवश्यकता होती है, ताकि हमारे शब्द वास्तव में प्रार्थनाएं हों, न कि केवल बेकार की बातें जिन्हें ईश्वर अस्वीकार करते हैं।"

पोप फ्रांसिस अपने दूसरे संदेश में लिखा, "पवित्र आत्मा ईश्वर का उपहार है जो हमें स्वतंत्र व्यक्ति बनने में मदद करता है, जो प्यार करना चाहते हैं और प्यार करना जानते हैं, जो समझते हैं कि जीवन उन चमत्कारों की घोषणा करने का एक मिशन है जिसे ईश्वर उन में पूरा करते हैं जो उन पर भरोसा करते हैं।"

Add new comment

5 + 12 =