संत विंसेंट डी पॉल के नाम दिवस पर पोप फ्रांसिस का ट्वीट संदेश। 

संत विंसेंट डी पॉल के नाम दिवस पर पोप फ्रांसिस ने ट्वीट कर सभी ख्रीस्तियों को गरीबों की सेवा में संत विंसेंट डी पॉल का उदाहरण लेने को कहा।
काथलिक कलीसिया आज संत विंसेंट डी पॉल को विशेष याद करती है। संत विंसेंट डी पॉल  सभी उदार संगठनों के संरक्षक संत हैं। पोप फ्रांसिस ने संत विंसेंट डी पॉल का उदाहरण पेश करते हुए गरीबों की सेवा में ख्रीस्तीय धर्म के मर्म को समझाया।
संदेश में पोप फ्रांसिस ने लिखा, “संत विंसेंट डी पॉल का उदाहरण हमें गरीबों के लिए समय और स्थान बनाने और उनकी चिंताओं एवं परेशानियों को अपना बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, क्योंकि ख्रीस्तीय धर्म पीड़ित लोगों के संपर्क में आये बिना, मसीह के शरीर को छूने में असमर्थ हो जाता है।”

Add new comment

2 + 2 =