Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
संत पापा ने फिलीपींस के लिए नये प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किये।
संत पापा फ्राँसिस ने महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स जॉन ब्राऊन को फिलीपींस में परमधर्मपीठ के राजनयिक मिशन का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है, वे वर्तमान में अल्बानिया के प्रेरितिक राजदूत हैं। संत पापा फ्राँसिस ने 28 सितम्बरसोमवार को फिलीपींस के लिए नये प्रेरितिक राजदूत की नियुक्ति की। उन्होंने अमरीकी महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स जॉन ब्राऊन का स्थानांतरण अल्बानिया में प्रेरितिक राजदूत से, फिलीपींस के मनिला में परमधर्मपीठ राजनयिक मिशन का नेतृत्व के लिए किया है।
फिलपींस में प्रेरितिक राजदूत का पद 16 नवम्बर 2019 से ही रिक्त था जब संत पापा फ्राँसिस ने इताली महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल काच्चा को न्यूयॉर्क में परमधर्मपीठ के स्थायी पर्यावेक्षक के मिशन के लिए नियुक्त किया था।
महाधर्माध्यक्ष चार्स जॉन ब्राऊन का जन्म 13 अक्टूबर 1959 को हुआ था और उनका पुरोहिताभिषेक 13 मई 1989 को हुआ। रोम आने के पहले वे ब्रोन्कस में संत ब्रेनडेन पल्ली के पल्ली पुरोहित थे।
सितम्बर 2009 में वे अंतरराष्ट्रीय ईशशास्त्रीय आयोग के सहायक सचिव रहे। 26 नवम्बर 2011 को संत पापा बेनेडिक्ट 16वें ने उन्हें आयरलैंड का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया और उन्हें 6 जनवरी 2012 को प्रभु प्रकाश महापर्व के दिन धर्माध्यक्षीय पावन अभिषेक प्रदान किया। संत पापा फ्राँसिस ने 9 मार्च 2017 को उन्हें अल्बानिया का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया था।
Add new comment