क्रिसमस के प्रकाश को कोई भी महामारी नहीं बुझा सकती, पोप!

रविवार 6 दिसम्बर को देवदूत प्रार्थना के उपरांत पोप फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में उपस्थित तीर्थयात्रियों एवं संचार माध्यमों द्वारा जुड़े सभी विश्वासियों का अभिवादन किया।

पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों का ध्यान क्रिसमस ट्री की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा, "जैसे आप देख सकते हैं, प्रांगण में क्रिसमस ट्री स्थापित किया गया है और चरनी का निर्माण जारी है। इन दिनों, क्रिसमस के ये चिन्ह अनेक घरों में भी तैयार किये जा रहे हैं, बच्चों की खुशी के लिए ... और बड़ों के लिए भी। ये आशा के चिन्ह हैं, खासकर, कठिनाई के इस समय में। हम चिन्ह पर ही रूके न रहें बल्कि उसके अर्थ को समझने की कोशिश करें, जो येसु का, ईश्वर का प्रेम है। जिन्होंने अपने आपको हमारे लिए प्रकट किया, अपनी असीम अच्छाई को दुनिया के सामने चमकाया। इस प्रकाश को दुनिया की कोई भी महामारी या संकट बुझा नहीं सकती। हम इसे अपने हृदय में प्रवेश करने दें। इस प्रकार ईश्वर पुनः हम में और हमारे बीच जन्म लेंगे।"  

Add new comment

4 + 2 =