ईश्वर के नाम पर शांति स्थापित करने की यात्रा शुरू, पोप फ्रांसिस।

संत पिता फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी लोगों से सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापना हेतु मिलकर यात्रा शुरु करने का आग्रह किया।
रोम के कोलोसेयुम में गुरुवार 7 अक्टूबर को विभिन्न धर्मों के विश्व प्रतिनिधियों के साथ सम्पन्न शांति हेतु 35 वें अन्तरराष्ट्रीय प्रार्थना सम्मेलन  सम्पन्न हुआ। इसी के मद्देनजर संत पापा ने शुक्रवार 8 अक्टूबर को ट्वीट कर एक साथ मिलकर विश्व में शांति स्थापना के लिए प्रयास करने हेतु प्रेरित किया ।
संत पिता फ्राँसिस ने संदेश में लिखा,  “हम यह जानते हुए कि हम सभी भाई-बहनें हैं, ईश्वर के नाम पर शांति स्थापित करने की यात्रा शुरू करते हैं। भले ही कुछ लोग विभाजन और संघर्ष को बढ़ावा देते हैं, हम शांति के लिए एक साथ यात्रा करने के महत्व में विश्वास करते हैं: एक दूसरे के साथ, एक दूसरे के खिलाफ फिर कभी नहीं।”

Add new comment

6 + 5 =