इंडोनेशिया व तिमोर के बाढ़ पीड़ितों के लिए संत पिता फ्रांसिस की प्रार्थना। 

संत पिता फ्रांसिस ने इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर में आई बाढ़ और भूस्खलन के पीड़ितों के लिए अपनी प्रार्थना में याद करने का आश्वासन दिया।
संत पिता फ्रांसिस ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर वाटिकन के प्रेरितिक निवास की पुस्तकालय से सभी विश्वासियों से इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर में आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
संत पिता फ्रांसिस ने कहा, ʺमैं हाल के दिनों में इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर में आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए अपनी प्रार्थना में याद करने का आश्वासन देना चाहता हूं। प्रभु को मृतकों को अपने राज्य में स्वागत करें, उनके परिवारों को सांत्वना दें और उन लोगों को धीरज और समर्थन दे जिन्होंने अपने घरों को खो दिया है।ʺ
चक्रवात सेरोजा से आई बाढ़ ने इंडोनेशिया के कई द्वीपों में कम से कम 119 लोगों की जान ले ली है, साथ ही पड़ोसी पूर्वी तिमोर में 27 लोग मारे गए हैं। इस क्षेत्र में बारिश जारी है और बचाव अभियान में बाधा के कारण अभी भी करोड़ों लोग लापता हैं।
पास्का रविवार को आए चक्रवात की चपेट में आने के बाद से सैकड़ों पुलिस, सैनिक और निवासी कथित तौर पर फंसे लोगों को बचाने के लिए अपने हाथों में फावड़ा और कुदालों से मलबे की खुदाई कर रहे हैं। हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं, तुफान शुक्रवार तक जारी रहने की उम्मीद है। तूफान दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की ओर बढ़ रहा है।

Add new comment

1 + 4 =