प्रभु के स्वर्गारोहण का पर्व

येसु का स्वर्गारोहण

आज प्रभु के स्वर्गारोहण का पर्व है। पुनरूत्थान के चालीसवें दिन प्रभु येसु इस दुनिया को छोड़ पिता ईश्वर के पास वापस स्वर्ग चले गये।

स्वर्गारोहण पर्व के अवसर पर कलीसिया के परमाध्यक्ष संत पापा फ्राँसिस ने एक ट्वीट प्रेषित कर कहा, "अपने स्वर्गारोहण के द्वारा पुनर्जीवित प्रभु हमारा ध्यान स्वर्ग की ओर खींचते हैं, यह दिखलाने के लिए कि हमारी यात्रा का अंतिम लक्ष्य है पिता के पास जाना।" 

सार्वभौमिक कलीसिया में स्वर्गारोहण का पर्व 2 जून को मनाया जाएगा किन्तु वाटिकन में येसु के पुनरूत्थान के चालीसवें दिन यह पर्व मनाया जाता है जिसके अनुसार यह पर्व आज है।

Add new comment

1 + 0 =