Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
जीवन ईश्वर का अनमोल उपहार है।
Saturday, July 13, 2019
संत पापा ने ट्वीट प्रेषित कर सभी लोगों को विशेषकर डॉक्टरों को किसी को भी दरकिनार किये बिना सभी बीमारों की सेवा करने हेतु प्रेरित किया।
जीवन ईश्वर का दिया हुआ सबसे अनमोल वरदान है। सभी परिस्थिति में मानव जीवन की सुरक्षा एवं देखभाल करना सृष्टिकर्ता ईश्वर के प्रति उनके उपहार के लिए आभार प्रकट करना है। जीवन देना और लेना ईश्वर के हाथों में है, जो हमें बेहद प्यार करते हैं। संत पापा ने ट्वीट प्रेषित कर सभी लोगों को जीवन की रक्षा हेतु प्रेरित किया।
संदेश में उन्होंने लिखा, “हम उन बीमारों के लिए प्रार्थना करते हैं, जिन्हें अकेले मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। एक समाज तभी मानवीय बनता है जब वह प्रत्येक जीवन की शुरुआत से लेकर इसके प्राकृतिक अंत तक रक्षा करता है, यह चुनाव नहीं करता कि कौन जीने के योग्य है और कौन नहीं। डॉक्टरों को जीवन की सेवा करनी चाहिए, वे किसी का जीवन ले नहीं सकते।”
Add new comment