व्यक्तित्व का बयान है आपका स्टेटस

सोशल मीडिया में आप चाहें जितना भी अभिनय कर लें, एक-न-एक दिन पकड़े ही जाएंगे। शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक अध्ययन में बताया कि आपके फेसबुक अपडेट्स आपके बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इस शोध के तहत 555 युवाओं का ऑनलाइन सर्वे किया गया। इसमें वे शामिल थे जो फेसबुक के नियमित यूज़र्स हैं। उनकी फेसबुक अपडेट्स का अध्ययन किया और उनके व्यक्तित्व को परिभाषित किया।

  1. बहिर्मुखी व्यक्तित्व : जो लोग लगातार हर सामाजिक घटना पर पोस्ट्स डालते रहते हैं वो मूलतः बहिर्मुखी लोग होते हैं।
  2. ओपन इंडीविजुएल्स : ये ऐसे लोग होते हैं जो अपनी व्यक्तिगत सूचनाएं लोगों से बांटने में ज्यादा रूचि नहीं रखते हैं।
  3. जिम्मेदार : शोधकर्ताओं ने बताया कि जो लोग अपने परिवार और अपने दोस्तों के बारे में ज्यादा पोस्ट करते हैं, वे मूलतः जिम्मेदार किस्म के लोग होते हैं।

- चार्ल्स सिंगोरिया 

Add new comment

12 + 0 =