Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
नाइजीरिया में बंदूकधारियों द्वारा पुरोहित व 140 बच्चों का अपहरण।
नाइजीरिया में हाल की अपहरण की घटनाओं में एक काथलिक पुरोहित का अपहरण हुआ है, साथ ही कडूना राज्य के एक हाई स्कूल से 140 स्कूली बच्चों का अपहरण हुआ है।
मैदुगुरी धर्मप्रांत के काथलिक पुरोहित फादर एलिजा जुमा वाडा, कथित तौर पर बोको हराम संप्रदाय के सदस्य होने के संदेह में हथियारबंद लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है।
स्थानीय समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि यह घटना पिछले बुधवार को उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में डंबोआ-मैदुगुरी रोड के किनारे हुई। कहा जाता है कि अदामावा राज्य के मिचिका के रहने वाले फादर वाडा, शनि के बुमा पल्ली से योबे राज्य की राजधानी दमतुरु जा रहे थे, रास्ते में उनका अपहरण किया गया। धर्मप्रांत में विश्वासियों को रविवारीय मिस्सा समारोह के दौरान फादर वाडा की सुरक्षित रिहाई के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया गया था।
140 स्कूली बच्चों का अपहरण:- अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में नाइजीरिया में स्कूलों और विश्वविद्यालयों से अपहरण की एक और घटना में, बंदूकधारियों के एक समूह ने देश के उत्तर-पश्चिम में एक स्कूल से दर्जनों बच्चों का अपहरण कर लिया। बंदूकधारियों ने सोमवार की तड़के कडुना राज्य के चीकुन स्थानीय सरकारी क्षेत्र के दमिशी शहर में बेथेल बैपटिस्ट हाई स्कूल पर धावा बोल दिया, जिसमें कम से कम 140 छात्रों को अपने साथ ले गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि बंदूकधारियों ने स्कूल के सुरक्षा गार्डों पर काबू पा लिया और छात्रों के छात्रावास में घुस गए, जहां उन्होंने कुछ छात्रों को जंगल में अगवा कर लिया। हालांकि प्रवक्ता ने कहा कि हमलावरों का पीछा करते हुए सुरक्षा बलों ने 26 छात्रों और एक महिला शिक्षिका को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है।
Add new comment