अंतर्राष्ट्रीय सभ्य कार्य दिवस का आयोजन किया गया।

मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी संगठन एवं ट्रेड यूनियन के तत्वाधन में सेंट रेफ़ियल्स स्कूल के प्रांगण में दिनांक 01 अक्टूबर, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय सभ्य कार्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, इंदौर धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप चाको थोट्टुमरिकल एसवीडी, सम्मानित अतिथि इंदौर मील मजदुर संघ के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण पाठक, जनरल सचिव श्री हरनामसिंह धारीवाल, अधिवक्ता शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ.आशीष श्रीवास्तव उपस्तिथ थे। भारतीय परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। सेंट रेफ़ियल्स स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सि.वलसा जोसफ एस.एसपी.एस, मध्यप्रदेश घरेलु कामकाजी महिलाओं के बच्चे एवं यूनियन सदस्यों सहित 250 सदस्य उपस्थित थे। मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी संगठन एवं ट्रेड यूनियन की निर्देशिका सि. रोसिना जोसफ ने पौधा दे कर उपस्थित अतिथियों व यूनियन के सदस्यों का सहर्ष स्वागत किया।
विशेष अतिथि डॉ. आशीष श्रीवास्तव जी ने महिलाओं के खिलाफ भेदभाव के सभी रूपों के उन्मूलन पर संयुक्त राष्ट्र समझौते "महिलाओं के प्रति हर प्रकार के भेदभाव के उन्मूलन पर संधि"(CEDAW), भारतीय संविधान के अंतर्गत महिलाओं को मौलिक अधिकार, विशाखा बनाम राजस्थान राज्य, भारतीय दंड संहिता की धारा, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के बारे में बताया| श्रीवास्तव जी ने कहा, अगर हम देश का विकास देखा चाहते है तो सभी महिलाओं तथा पुरुषों के लिये सभ्य कार्य को बढ़ावा अति आवश्यक है। यह हमारी सोच के बदलाव पर निर्भर है। 
विशेष अतिथि आदरणीय बिशप चाको थोट्टुमरिकल SVD जी ने अपने संबोधन में कहा आजीवन को आदर्श और आदर सम्मान से जीने के लिए हमें एक सार्वभौमिक अधिकार की आवश्यकता है। जिसमें हर स्तर के लोगों के लिए कौशल प्रदान किया जाते है। कौशल विकास हेतु जागरूक होना और हर संभव मौके को अपनाना एक सक्षम व्यक्ति की पहचान होती है। इस हेतु हमें हमेशा कार्यरत होना है। 
मंच का संचालन स्टाफ सदस्य श्री मथियास केलवा और प्रभा यादव के द्वारा किया गया। आयुषी मंडलोई ने संगठन की गतिविधियों को विडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। बिचोली काकड़ व आदर्श इंद्रा नगर के बच्चों ने रोचक प्रस्तुतियाँ दी। स्टाफ सदस्य कु. भारती बोरासी व श्रीमति फ्रंसिना नेल्सन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

 

Add new comment

2 + 9 =