विमान दुर्घटना के शिकार लोगों के प्रति संत पापा की संवेदना

बीशोफ्तू शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलवा

इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान रविवार को क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। इनमें पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा गर्ग समेत चार भारतीय थे। सरकारी मीडिया के मुताबिक, मृतकों में 35 देशों के नागरिक शामिल हैं। प्लेन इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या के नैरोबी जा रहा था।

एयरलाइंस के सीईओ तेवोल्डे गेब्रेमारियम ने बताया कि बोइंग विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 8.38 बजे उड़ान भरी और इसके 6 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था। अभी हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। हालांकि, पायलट ने इमरजेंसी कॉल किया था। इसके बाद उसे लौटने की अनुमति दी गई।

संत पापा फ्राँसिस की ओर वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन ने तार संदेश में कहा कि संत पापा फ्राँसिस रविवार 10 मार्च को “इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के 50 किलो मीटर दूर बिशोफ्तू के पास हुए हवाई त्रासदी में 157 लोगों की मृत्यु से वे बेहद दुखी हैं।

संत पापा फ्राँसिस उस दुर्घटना में विभिन्न देशों के पीड़ितों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना अर्पित की। संत पापा ने कहा कि पीड़ितों के परिवार को पिता ईश्वर इस दुःख की घड़ी में उन्हें धैर्य और साहस प्रदान करे।

 

Add new comment

9 + 8 =