दक्षिण अफ्रीका बाढ़ के पीड़ितों के लिए संत पापा की प्रार्थना

दक्षिण अफ्रीका बाढ़ के पीड़ितों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राफ्ट्रपति सिरिल

संत पापा फ्राँसिस ने दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ के पीड़ितों के लिए विश्वासियों के साथ प्रार्थना की।

संत पापा फ्राँसिस ने "उन लोगों के लिए प्रार्थना की है जिन्होंने" दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में आई बाढ़ में अपनी जान गंवाई और गंभीर नुकसान उठाया है।

रविवार को संत पेत्रुस महागिरजघर के प्रांगण में उपस्थित तीर्थयात्रियों और विश्वासियों के साथ स्वर्ग की रानी प्रार्थना का पाठ करने के उपरांत दक्षिण अफ्रीका बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, "इन भाइयों और बहनों को हमारी एकजुटता के 
साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के ठोस समर्थन की जरुरत है"।
इलाके में अब तक की सबसे घातक बाढ़
दक्षिण अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट में क्वाज़ुलु-नताल के तटीय प्रांत के कुछ हिस्सों में बाढ़ से सत्तर लोग मारे गए। दक्षिण अफ्रीका और कोलंबिया में बाढ़ के कारण दर्जनों लोग मर जाते हैं। क्वाज़ुलु-नटाल के सबसे बड़े शहर डरबन में और कई शहरों में भारी बारिश के बाद सोमवार को बाढ़ शुरू हो गई।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में और बारिश हो सकती है। बाढ़ के बाद अपने घरों से विस्थापित होने वालों के लिए अस्थायी शिविर और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। विस्थापित लोगों की संख्या 1000 से अधिक बतायी जा रही है।

Add new comment

14 + 4 =