कलीसिया में दो नये संतों एवं एक धन्य की घोषणा

Images of saints on St. Peter's Basilica, Rome.

सन्त पापा फ्राँसिस ने सोमवार, 13 मई को कार्डिनल आन्जेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा सन्त, धन्य एवं प्रभु सेवक की घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

संत घोषित किये जाने वालों के नाम इस प्रकार हैं-

धन्य जुसेप्पिना वान्निनी, संत कामिल्लो की पुत्रियों की संस्थापिका। आपका जन्म रोम में 7 जुलाई 1859 को तथा मृत्यु 23 फरवरी 1911 को हुई।

धन्य दुलचे लोपेस पोंतेस, ईश्वर की माता मरियम के निष्कलंक गर्भागमन की मिशनरी धर्मबहन, आपका जन्म–ब्राजील में 26 मई 1914, तथा मृत्यु 22 मई 1992 को हुई।

धन्य घोषणा

प्रभु सेविका लुचिया देल इमाकोलाता, दया की सेविका धर्मसमाज की धर्मबहन को अनुमोदन प्राप्त हुआ है। आपका जन्म इटली में 26 मई 1909 को तथा निधन 4 जुलाई 1954 को हुई।

प्रभु सेवक एवं प्रभु सेविका

जोवन्नी बत्तिस्ता पिनार्दी, तूरिन के सहायक धर्माध्यक्ष। आपका जन्म इटली में 15 अगस्त 1880 को तथा निधन 2 अगस्त 1962 को हुई।

कार्लो सालेरियो, पेरिस के विदेश मिशन संस्था के पुरोहित, मेल-मिलाप (रिपारात्सियोने) की धर्मबहनों के धर्मसंघ के संस्थापक। आपका जन्म मिलान में 22 मार्च 1827 को तथा मृत्यु 29 सितम्बर 1870 को हुई।

दोमेनिको लाज़ारो कास्त्रो, मरियम के संघ के पुरोहित। आपका जन्म स्पेन में 10 मई 1877 को तथा निधन 22 फरवरी 1935 को हुई।

सल्वातोरे दा कास्का, फ्राती मिनोरी कापुचिन के धर्मबंधु। आपका जन्म 27 जुलाई 1911 में तथा निधन 31 मई 1972 को हुई।

मरिया एयूफ्रासिया लाकोनिस, निष्कलंक गर्भागमन की पुत्रियों के धर्मसंघ की संस्थापिका। आपका जन्म इटली में 18 नवम्बर 1867 को और निधन 2 अगस्त 1916 को हुआ।

Add new comment

9 + 6 =