Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
साप्ताहिक कलीसियाई समाचार | अक्टूबर
- भीमा कोरेगांव मामले में फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन जारी
- जेल में कैद फादर स्वामी को रिहा करवाने के लिए देश भर में विरोध प्रदर्शन
- युवा पीढ़ी के लिए मसीह का साक्षी है धन्य कार्लो !
- संत पापा ने कहा ईश्वर हमें वही देते हैं, जो हमारे लिए अच्छा है,
- मानवाधिकार अधिकार समूह ने चीन में हिरासत में लिए गए ईसाई कार्यकर्ता पर चिंता व्यक्त की
- मलावी : 2 महीने में डाकुओं द्वारा तीसरे गिरजाघर पर हमला
- संत पापा और कार्डिनल परिषद की सलाहकारों की ऑनलाइन बैठक
- 20 अनाथों बच्चों के साथ कैथोलिक सिस्टर के एक समूह को बचाया गया
भीमा कोरेगांव मामले में फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन जारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भीमा कोरेगांव हिंसा के सिलसिले में रांची से 83 वर्षीय कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। स्वामी की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले स्टेन स्वामी ने कहा था कि छात्रों और कार्यकर्ताओं को अपनी असहमति व्यक्त करने पर जेल भेजा जा रहा है। फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी पर पूरे येसु समाज ने उनके प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। रोम स्थित जेस्विट् के मुख्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि विश्वभर के करीब 80 देशों में कार्यरत है यह जानकर गहरा दुःख महसूस कर रहा है कि राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने फादर स्टेन स्वामी को ... गिरफ्तार किया जो 83 साल के हैं। हम जेस्विट्स, स्टेन एवं भारत में अन्य मानव अधिकार कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं तथा फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हैं। उनको तुरन्त रिहा किये जाने की मांग करते हैं तथा कानून का पालन करनेवाले निर्दोष नागरिक को गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं।
जेल में कैद फादर स्वामी को रिहा करवाने के लिए देश भर में विरोध प्रदर्शन
मानवाधिकार कार्यकर्ता, पुरोहित,धर्मबहनें और देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग"झूठे और मापदंड मामले" में गिरफ्तार हुए 83 वर्षीय जेसुइट फादर स्टेन स्वामी की रिहाई की मांग करते हुए विभिन्न शहरों और कस्बों में सड़कों पर उतरे। बेंगलुरु में प्रदर्शन हुवा कोविद -19 प्रोटोकॉल का सम्मान करते हुए कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु में फादर स्टेन स्वामी की रिहाई के लिए 3 किलोमीटर लंबी एक मानव श्रृंखला में महाधर्माध्यक्ष पीटर मचाडो शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान महाधर्माध्यक्ष मचाडो ने मीडिया को बताया "फादर स्टेन को रिहा किया जाना चाहिए। सरकार को उसे गरीबों को दी जाने वाली महान सेवा के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए था, लेकिन उसे यंत्रणा दी जा रही है।" तामिलनाडू में प्रदर्शन हुवा फादर स्वामी के गृह राज्य तमिलनाडू में लोगों ने जिला मुख्यालयों के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सख्त गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम को समाप्त करने का आह्वान किया है
युवा पीढ़ी के लिए मसीह का साक्षी है धन्य कार्लो !
शनिवार को असीसी में इटली के किशोर कार्लो अकूतिस को धन्य घोषित किया गया। युवा लोगों को संत पापा फ्रांसिस ने धन्य कार्लो को पवित्रता के मॉडल के रूप में देखने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने काथलिकों से आग्रह किया कि वे ‘आवश्यकता में कलीसिया की सहायता’ के नेतृत्व में एक रोज़री अभियान में भाग लें।शनिवार को इटली के असीसी शहर में कार्डिनल अगुस्तीनो वलिनी की अध्यक्षता में पवित्र मिस्सा समारोह के दौरान कार्लो अकूतिस को धन्य घोषित किया गया।
संत पापा ने कहा ईश्वर हमें वही देते हैं, जो हमारे लिए अच्छा है,
संत पापा फ्राँसिस ने बुधवारीय आम दर्शन समारोह के दौरान प्रार्थना पर धर्मशिक्षा दी। इसी के मद्देनजर उन्होंने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को पूरे भरोसे के साथ एक मन और हृदय से प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।संदेश में उन्होंने लिखा, ʺप्रार्थना में, हम अपनी चिंताओं और निवेदनों को ईश्वर के हाथों में रखते हैं और हमें भरोसा है कि वे हमारी प्रार्थना को सुनेंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि हमें क्या चाहिए और हमें वही देंगे जो हमारे लिए अच्छा है।ʺ
मानवाधिकार अधिकार समूह ने चीन में हिरासत में लिए गए ईसाई कार्यकर्ता पर चिंता व्यक्त की
मानवाधिकार समूहों ने इस सप्ताह एक ईसाई कार्यकर्ता के स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की है जो चीन में अपनी हिरासत का विरोध करने के लिए भूख हड़ताल पर है।चीनी अधिकारियों ने वुहान में कोरोनोवायरस के प्रकोप की रिपोर्ट करने के बाद 14 मई को एक वकील झांग झान को गिरफ्तार कर लिया।
फरवरी की शुरुआत में, झांग ने वैश्विक स्वास्थ्य संकट बनने पर सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वीडियो और लेख पोस्ट किए। इन्हें चीन में ब्लॉक कर दिया गया था।
मलावी : 2 महीने में डाकुओं द्वारा तीसरे गिरजाघर पर हमला
नानासमा समुदाय पर सशस्त्र डाकुओं के हमले के बाद, मंगोची के धर्माध्यक्ष मोंटफोर्ट स्टिमा ने अपने नागरिकों और काथलिक गिरजाघर की रक्षा के लिए मालावियन सरकार से अपील किया।मालावी में कलीसिया के नेताओं ने सरकारी अधिकारियों से अपने नागरिकों का सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और काथलिक गिरजाघरों की रक्षा हेतु अपील की। पिछले कुछ महीनों में अपराधियों के हमलों में तेजी आयी है।यह अपील पिछले सप्ताह सशस्त्र डाकुओं द्वारा हमले के मद्देनजर हुई है, जिन्होंने मालावी के मंगोची धर्मप्रांत में मचिंगा जिले के नानसामा में एक पल्ली समुदाय पर हमला किया और गिरजाघर को अपवित्र किया था।दो महीने के अंतराल में काथलिक पल्लियों और संस्थानों पर यह तीसरा हमला है।
संत पापा और कार्डिनल परिषद की सलाहकारों की ऑनलाइन बैठक
संत पापा और कार्डिनल परिषद के सदस्यों ने नए प्रेरितिक संविधान के अगले चरणों का अध्ययन करने के लिए ऑनलाइन मुलाकात की। संत पापा ने रेखांकित किया कि "कुछ प्रशासनिक और आर्थिक पहलुओं के तहत परिवर्तन पहले से ही प्रभावी है।"
20 अनाथों बच्चों के साथ कैथोलिक सिस्टर के एक समूह को बचाया गया
हैदराबाद में बारिश से भयावह स्थिति बन गई है। सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। कहीं हॉस्पिटल में पानी भर गया तो कहीं सड़क पर कार बहती दिखी।
खेतों में पानी भरने से फसलों का नुकसान हो गया। बचाव और राहत अभियान लगातार जारी है। बाढ़ जैसी स्थिति की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बोट का इस्तेमाल किया गया। 20 अनाथ बच्चों के साथ नवजीवन विकास की सिस्टरस का एक समूह बाढ़ मै फंसे हुवे थे । उन्हें बचाया गया।
Add new comment