भारत और आस्ट्रेलिया कलीसिया हेतु प्रशासकों की नियुक्ति। 

कलीसिया के सेवा हेतु संत पिता फ्रांसिस ने भारत और आस्ट्रेलिया की कलीसिया हेतु प्रशासकों को नियुक्त किया। संत पिता फ्रांसिस ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रूमे प्रांत और भारत के गुड़गांव संत जोन क्रिस्तोस्तम सिरो-मलंकार के लिए प्रेरितिक प्रशासकों को नामित किया।
वाटिकन ने शनिवार को इस बात की घोषणा की कि संत पिता फ्रांसिस ने आस्ट्रेलिया ब्रूमे धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष क्रिस्टोफर एलन सॉन्डर्स का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए माइकेल हेनरी मॉरिससे, गेराल्डटन के धर्माध्य को धर्मप्रांतीय प्रशासक स्वरूप में नियुक्त किया है।
वहीं वाटिकन ने मान्यवर फादर वर्गीस विनयानंद, ओ.आई.सी. को भारत के सिरो-मलंकार कलीसिया संत जोन क्रिस्तोस्तम गुड़गांव हेतु प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किया। पुरोहित विनयानंद ख्रीस्त के अनुयायी धर्मसमाज के सदस्य हैं। वे धर्माध्यक्ष जेकब बरनाबस चाको ऐराथ, ओ.आई.सी. का कार्यभार ग्रहण करेंगे जिनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण विगत बुधवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में हो गई। 

Add new comment

10 + 0 =