पोप फ्रांसिस द्वारा शिलोंग के नये महाधर्माध्यक्ष की नियुक्ति।

संत पिता फ्राँसिस ने धर्माध्यक्ष विक्टर लिंगदोह को शिलोंग महाधर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।
संत पिता फ्राँसिस ने सोमवार 28 दिसम्बर को भारत में शिलोंग महाधर्मप्रांत के लिए धर्माध्यक्ष विक्टर लिंगदोह को नियुक्त किया है। वर्तमान में वे जोवाई धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष हैं।

जीवन परिचय:- धर्माध्यक्ष विक्टर लिंगदोग का जन्म 14 जनवरी, 1956 को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के वालंग में हुआ था। 25 जनवरी, 1987 को शिलांग महाधर्मप्रांत में उनका पुरोहिताभिषेक किया गया था।
उन्हें 28 जनवरी, 2006 को नोंगस्टोइन का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया और 2 अप्रैल 2006 को उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ। धर्माध्यक्ष बनने से पहले, वे शिलोंग में मरियम ख्रीस्तियों की सहायिका महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित थे। वर्तमान में वे उत्तर पूर्व भारतीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के बाइबिल आयोग के अध्यक्ष हैं।

संत पिता फ्राँसिस ने उन्हें 15 अक्टूबर 2016 को जोवाई का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया था।

Add new comment

18 + 0 =