दिसंबर | साप्ताहिक कलीसियाई समाचार

आगमन का पहला रविवार मनाया गया।

नौ महीने के बाद मुंबई के चर्चों में पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित की गई

विश्वास के ख़ातिर ख्रीस्तीयों के अपहरण एवं उत्पीड़न में वृद्धि।

बाइबिल अध्ययन में दुनिया भर से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने स्नातक किया।

सड़क दुर्घटना में पुरोहित की  मौत हो गई।

संत पिता ने वीडियो संदेश में कहा प्रार्थना हृदय परिवर्तन करती है।

फादर स्टेन स्वामी की रिहाई के लिए दक्षिण एशिया येसु समाजियों ने # स्टैंडविथस्टैन अभियान शुरु किया।

संत पिता ने संत अंद्रेयस के पर्व दिवस पर, प्राधिधर्माध्यक्ष बर्थोलोम प्रथम को एक संदेश प्रेषित कर, पर्व की शुभकामनाएँ दी।

भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी।

 

आगमन का पहला रविवार मनाया गया

29.11.2020 आगमन का पहला रविवार जो की विश्वव्यापी कैथोलिक कलीसिया के साथ-साथ इन्दौर के 09 कैथोलिक गिरजाघरों में मनाया गया। अब पूरा कैथोलिक समाज आध्यात्मिक तैयारी में जुट जाएगा। इस वर्ष बहुत छोटे पैमाने पर सांसारिक तैयारी की जाएगी। आशा की प्रतिक बैंगनी रंग की मोमबत्ती जलाकर आगमन काल की शुरुआत की गई।

 

 

नौ महीने के बाद मुंबई के चर्चों में पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित की गई

 

पिछले हफ्ते, कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसीस ने एक परिपत्र जारी किया था जिसमें 29 नवंबर से मास शुरू करने के निर्णय के बारे में जानकारी दी गई थी। पहला दिन सफल रहा, जिसके संबंध में अधिकारियों ने इसके साथ आगे बढ़ने के बारे में विश्वास व्यक्त किया।कार्डिनल द्वारा कुछ नियम निर्धारित किये है , नियमानुसार 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के साथ-साथ चर्चों में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं देना, और हर समय चेहरे मास्क पहनना और चर्चों के अंदर सामाजिक दूरी बनाए रखना।

 

विश्वास के ख़ातिर ख्रीस्तीयों के अपहरण एवं उत्पीड़न में वृद्धि

अन्तरराष्ट्रीय काथलिक कल्याणकारी, परमधर्मपीठीय न्यास ",एड टू द चर्च इन नीड" (एसीएन) ने बुधवार को प्रकाशित अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि विश्वास के ख़ातिर विश्व के 50 देशों में प्रति माह 300 से अधिक ख्रीस्तीय धर्मानुयायियों का या तो अपहरण कर लिया जाता है या फिर उन्हें अन्यायपूर्ण रूप से जेल में डाल दिया जाता है।रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में प्रतिवर्ष कम से कम एक हज़ार ख्रीस्तीय एवं हिन्दू युवतियों का बलात धर्मान्तरण कर उन्हें मुसलमान बनने के लिये मजबूर किया जाता है। उत्तरी कोरिया में कम से कम पचास हज़ार ख्रीस्तीय श्रम शिविरों में हैं। अनुमान है कि म्यानमार में 2018 से अब तक सेना ने कम से कम 100 पास्टरों  एवं काथलिक छात्रों को गिरफ्तार किया है। एसीएन के अनुसार, कई रिपोर्टें बताती हैं कि दुनिया में उत्पीड़न के लिये सबसे अधिक ईसाइयों को लक्ष्यांकित किया जाता है। यह भी कहा गया कि कोविद-19 महामारी की वजह से अन्यायपूर्ण रूप से गिरफ्तार लोगों की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है।

 

बाइबिल अध्ययन में दुनिया भर से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने स्नातक किया।

 

इस कोर्स का आयोजन बेंगलुरु के इकोनामिकल क्रिश्चियन सेंटर द्वारा किया गया था। जिसमें विभिन्न ईसाई संप्रदायों के विद्वानों द्वारा  25 lectures  दिए गए। प्रतिभागियों ने लगभग सात महीने तक साप्ताहिक प्रवचनों में भाग लिया और प्रवचनों के आधार पर निबंध प्रस्तुत किए।सफल उम्मीदवारों को  ऑनलाइन प्रमाणपत्र वितरित किये गये ।

 

सड़क दुर्घटना में पुरोहित की  मौत हो गई

पश्चिम बंगाल के रायगंज  सूबा के 52 वर्षीय पुरोहित की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुर्घटना 29 नवंबर को हुई थी, जब देबिझोरा  के  कैथोलिक चर्च के सहायक पल्ली पुरोहित फादर क्लेमेंट केरकेट्टा एक शादी समारोह से लोट रहे थे फादर क्लेमेंट पल्ली पुरोहित फादर एमिलस सोरेंग के साथ मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे जब उनकी मोटरसाइकिल  एक ट्रक से टकरा गई ।फादर क्लेमेंट की मौके पर ही मौत हो गई, फादर एमिलस  सोरेंग का बायां पैर टूट गया और उन्हें माउंटपारा नर्सिंग होम सिलीगुड़ी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

 

संत पिता ने वीडियो संदेश में कहा प्रार्थना हृदय परिवर्तन करती है

संत पिता प्रार्थना की  शक्ति पर प्रकाश डाला है जो वास्तविकता एवं हमारे हृदय को बदल सकती है। प्रार्थनामय जीवन के द्वारा हम येसु ख्रीस्त के साथ अपने संबंध को पुष्ट कर सकें।प्रार्थना की प्रेरिताई हेतु दिसम्बर माह के लिए प्रकाशित वीडियो संदेश में संत पिता ने काथलिक विश्वासियों को प्रार्थनामय जीवन हेतु प्रेरित किया है। कोविड-19 महामारी से प्रभावित वर्ष में संत पिता ने हमारे लिए येसु के रहस्यमय जीवन को प्रस्तुत किया है ताकि हम पिता के साथ वार्तालाप कर सकें और हमारे जीवन में परिवर्तन ला सके।

 

फादर स्टेन स्वामी की रिहाई के लिए दक्षिण एशिया येसु समाजियों ने # स्टैंडविथस्टैन अभियान शुरु किया

 

फादर स्टेन को 8 अक्टूबर को रांची में अपने घर से माओवादी विद्रोहियों के साथ कथित संबंधों और 2018 में महाराष्ट्र राज्य के भीमा-कोरेगांव में हुए दंगों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।# स्टैंडविथस्टैन: इस हैशटैग के साथ दक्षिण एशिया के जेसुइट सम्मेलन ने आदिवासी अधिकारों के कार्यकर्ता, 84 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी की जेल से रिहाई के लिए अभियान शुरू की। देशद्रोह और आतंकवाद के आरोपों पर एक महीने से अधिक समय तक वह जेल में बंद है।दक्षिण एशिया येसु समाजियों का कहना है, "हम स्टेन का समर्थन करते हैं,हम उनकी  गिरफ्तारी की निंदा करते हैं और हम उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।

 

संत पिता ने संत अंद्रेयस के पर्व दिवस पर, प्राधिधर्माध्यक्ष बर्थोलोम प्रथम को एक संदेश प्रेषित कर, पर्व की शुभकामनाएँ दी

संत पिता ने फ्रांसिस ने कुस्तुनतुनिया की ग्रीक ऑर्थोडोक्स कलीसिया के संरक्षक प्रेरित संत अंद्रेयस के पर्व दिवस पर, प्राधिधर्माध्यक्ष बर्थोलोम प्रथम को एक संदेश प्रेषित कर, पर्व की शुभकामनाएँ अर्पित की।

 

भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी

 

भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति बन गई हैं। यह वास्तव में भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है कमला हैरिस की माँ श्यामला हैरिस एक तमिल ब्राह्मण महिला थीं, जो उच्च अध्ययन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका गईं थी। उसने एक अश्वेत जमैका प्रवासी डोनाल्ड जैस्पर से शादी कर ली,। वह एक अश्वेत सिविल राइट्स एक्टिविस्ट बनीं।कमला के सत्ता में उदय से हमारे देश में कट्टरपंथी और रूढ़िवादी हिंदुत्व ताकतों के कई आवश्यक मूल्यों को चुनौती मिलती है।

Add new comment

2 + 16 =