कैथोलिक कलीसिया ने चालीसे का पहला शुक्रवार मनाया।

इंदौर: 19.02.2021 को इंदौर शहर के सभी नौ कैथोलिक गिरजाघरों में शाम 06:30 बजे चालीसे के पहले शुक्रवार को क्रूस मार्ग आराधना की गई। रेडचर्च इन्दौर में पवित्र क्रूस मार्ग की आराधना शाम 06:30 बजे शुरू हुई। जो की शाम 07:30 बजे समाप्त हुई। उसके पश्चात् पवित्र मिस्सा अर्पित की गई। क्रूस मार्ग आराधना में कोविड-19 की सावधानियों का पालन किया गया। इस आराधना में इंदौर कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप चाको ने भी विश्वासियों के साथ श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पवित्र मिस्सा फादर सुरेश सोनवानी द्वारा अर्पित की गई। फादर अंतोनी सामी सहयाजक थे। 
अपने प्रवचन में फादर सुरेश सोनवानी ने बताया- उपवास द्वारा वासनाओं का दमन करना एवं उन्हें त्यागना है। प्रार्थना द्वारा हम ईश्वर के और भी करीब आते है। प्रार्थना, दान और उपवास कभी भी दिखावे के लिए नहीं करना चाहिए।  हमें ज़रूरतमंदो को उनके दुखों से उबरने में सहायता करना चाहिए।

Add new comment

2 + 1 =