क्रोएशिया के भूकंप प्रभावित लोगों के प्रति संत पापा की निकटता

कोएशिया में भूकंप  (ANSA)कोएशिया में भूकंप (ANSA)

5.4 की तीव्रता वाले हिंसक भूकंप ने ज़ाग्रेब शहर को भोर में हिला दिया। एक लड़के की हालत गंभीर है और अनेक भवन व्यापक रुप से क्षतिग्रस्त हैं। संत पापा ने कोरोना वायरस के कारण पहले से ही लॉक-डाउन लोगों के प्रति अपना निकटता व्यक्त की।रविवार को वाटिकन के प्रेरितिक प्रासाद लाइब्रेरी में देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के बाद संत पापा फ्राँसिस ने कहा, "आज सुबह क्रोएशिया की राजघानी जाग्रेब में हुए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी निकटता व्यक्त करता हूँ। प्रभु उन्हें इस विपत्ति का सामना करने की शक्ति और एकजुटता प्रदान करें।" 

घायल और क्षतिग्रस्त
दो करीबी झटकों में से एक 5.4 और दूसरा 4.6 रिक्टर मापा गया। पहला झटका स्थानीय समय अनुसार सुबह 5.24 पर हआ, दूसरा झटका आधा घंटा बाद हुआ जिसे इटली में भी महसूस किया गया। शहर में व्यापक क्षति हुई है। एक 15 साल का लड़का गंभीर रुप से घायल है और कुछ लोगों को चोट लगी है। अनेक इमारत क्षतिग्रस्त हो गये हैं। सड़कों के किनारे रखी गाड़ियाँ मलवों के नीचे दब गई है। राजधानी का रेब्रो अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया है।

भूकंप के अलावा, महामारी
देश में स्थिति बहुत खराब है, कल रात याने 21 मार्च से कोरोना वायरस के प्रसार को सीमित करने के उद्देश्य से देश लॉकडाउन हुआ है और ट्रेनों तथा सार्वजनिक परिवहन की पूर्ण नाकाबंदी है। आंतरिक मंत्रालय ने सुरक्षा दूरी को ध्यान में रखते हुए सभी को सड़क पर रहने के लिए आमंत्रित किया है। गृह मंत्री डावर बोज़िनोविक ने कहा, "हम दो गंभीर संकटों, भूकंप और महामारी का सामना कर रहे हैं" पिछले कुछ घंटों में देश में 29 कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं इस तरह देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 235 हो गई।

Add new comment

3 + 15 =