Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
जनवरी माह के प्रार्थना मनोरथ के साथ सन्त पापा का विडियो सन्देश
सन्त पिता फ्राँसिस ने कहा, "इस विभाजित और खंडित विश्व में, मैं सभी विश्वासियों तथा समस्त शुभचिन्तकों को आमंत्रित करना चाहता हूँ कि वे लोगों के बीच मैत्री, सामंजस्य और बंधुत्व के लिए प्रार्थना करें...
सन्त पिता फ्राँसिस ने 02 जनवरी को एक विडियो सन्देश जारी कर जनवरी माह में विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना का आह्वान किया है। जनवरी माह के प्रार्थना मनोरथ में सन्त पिता फ्राँसिस विश्व के ख्रीस्तीयों, अन्य धर्मों के अनुयायियों एवं सभी शुभचिन्तकों को विश्व में न्याय एवं शान्ति के प्रोत्साहन हेतु प्रार्थना के लिये आमंत्रित करते हैं।
सामंजस्य और बंधुत्व के लिये प्रार्थना
अपने विडियो सन्देश में सन्त पिता फ्राँसिस ने कहा, "इस विभाजित और खंडित विश्व में, मैं सभी विश्वासियों तथा समस्त शुभचिन्तकों को आमंत्रित करना चाहता हूँ कि वे लोगों के बीच मैत्री, सामंजस्य और बंधुत्व के लिए प्रार्थना करें। हमारा विश्वास हमें जन कल्याण हेतु शान्ति एवं परस्पर समझदारी के मूल्यों के प्रसार हेतु अभिमुख करता है। हम सब प्रार्थना करें, ताकि ख्रीस्तानुयायी, समस्त अन्य धर्मों के अनुयायी तथा सभी शुभचिन्तक मिलकर विश्व में शांति एवं न्याय को प्रोत्साहित करने के लिये हर सम्भव प्रयास करें। आप सबको धन्यवाद!"
काथलिक कलीसिया के परमाध्यक्ष की प्रार्थना प्रेरिताई नेटवर्क की देखरेख करनेवाले रोमी कार्यालय ने मानवजाति के समक्ष प्रस्तुत वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिये प्रति माह सन्त पिता की प्रार्थना प्रेरिताई पर विडियो सेवा आरम्भ की है।
Add new comment