Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
कुंवारी मरियम के निष्कलंक गर्भागमन का पर्व मनाया गया।
08 दिसम्बर रविवार को होली स्पिरिट चर्च पालदा, इंदौर में कुंवारी मरियम के निष्कलंक गर्भागमन का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही माँ मरियम के पालदा ग्रोटो का भी पर्व मनाया गया। जिसमे भारी संख्या में विश्वासियों ने भाग लिया। शाम 5:30 बजे माँ मरियम के ग्रोटो से जुलुस निकाला गया तथा 6 बजे पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाई गई। इंदौर धर्मप्रांत के विकार जनरल फादर माइकल जॉन द्वारा पवित्र ख्रीस्तयाग अर्पित किया गया। फादर माइकल जॉन ने अपने उपदेश में माँ मरियम के बारे में बतलाया कि, किस प्रकार माँ मरियम ने ईश्वर कि इच्छा को अपने जीवन में अपनाया तथा लागू किया। उन्होंने माँ मरियम के जीवन द्वारा प्रेरणा पाकर जीवन जीने के लिए आह्वान किया। इस पर्व कि तैयारी में पिछले 9 दिनों से नोवेना प्रार्थना भी आयोजित कि गयी। जिसमे बड़ी मात्र में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रतिदिन प्रार्थना की एवं आशीष प्राप्त की। पवित्र मिस्सा बलिदान के पश्चात् सभी के लिए प्रीतिभोज कि व्यवस्था कि गयी। माँ मरियम के गीतों पर थिरकते हुए इस पर्व का समापन हुआ।
Add new comment