मृत विश्वासियों का पर्व मनाया गया।

मृत विश्वासियों का पर्व

शनिवार 02 नवम्बर को सम्पूर्ण कलीसिया में मृत विश्वासियों का पर्व मनाया गया। जिसमें भारी मात्रा में विश्वासियों में मिस्सा बलिदान एवम प्रार्थना में भाग लेकर सभी मृत सदस्यों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इंदौर धर्मप्रान्त में भी कल विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना एवम मिस्सा बलिदान अर्पित की गई। जूनी इंदौर स्थित कब्रिस्तान में भी कल दोपहर 02 बजे सभी मृत विश्वासियों के लिए पवित्र मिस्सा बलिदान व प्रार्थना का आजोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य याजक के रूप में इंदौर धर्मप्रान्त के बिशप माननीय चाको थोट्टूमारिकल एस वी डी उपस्थित हुए। साथ ही धर्मप्रान्त के अनेकों फादर, सिस्टर, धर्मसंधीय व्यक्तियों सहित अनेक विश्वासी भी इसमें शामिल हुए। पवित्र मिस्सा बलिदान के बाद में सभी सभी कब्रों की आशीष हुई। लोगों ने अपने प्रियजनों की कब्र को फूलो से सजाकर एवम मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया एवं उनके लिए विशेष प्रार्थना की। इंदौर के अलावा इंदौर धर्मप्रान्त की विभिन्न पल्लियों में भी प्रार्थना आयोजित की गई तथा लोगों ने अपने प्रियजनों को यादकर ईश्वर से प्रार्थना की।

Add new comment

9 + 6 =