Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
देश में अनलॉक 3 के दिशा निर्देश जारी
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के सरकार ने देशभर में लॉकडाउन 4 चरणों में लगाया गया था। इसके बाद फिर अनलॉक कर दिया गया था। अनलॉक 1 व 2 के बाद अब अनलॉक 3 के लिए भी दिशानिर्देश जारी कर दिए गए है। जिनमें कई बाहरी गतिविधियों की अनुमति दी गई है। अनलॉक 3 के दिशा निर्देशों में स्कूल, कॉलेज, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर और बार 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि यह फैसला कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आपात कदम के तौर पर लिया गया है।
अधिसूचना के अनुसार लोगों की गैर जरूरी आवाजाही, जैसे कि खरीदारी करने और बाहर व्यायाम करने जैसी गतविधि आसपास के इलाके तक सीमित होगी। इसके साथ ही लोगों को मास्क लगाना एवं सामाजिक दुरी का पालन करना जरुरी होगा। बिना पाबंदी केवल कार्यस्थल एवं हॉस्पिटल जा सकते है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि मंत्रालय के अनुसार, रात में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी को हटा दिया गया है। अनलॉक 3 के दिशानिर्देश एक अगस्त से प्रभावी होंगे।
Add new comment