लॉकडाउन की ख़बरों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया खंडन 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर चल रही लॉकडाउन संबंधी ख़बरों का खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट कर यह कहा है कि "विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों में खबर चल रही है कि मध्यप्रदेश में कल से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। यह खबर पूर्णतः निराधार है। राज्य में लॉकडाउन को लेकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।"
फिलहाल अभी राज्य सरकार द्वारा फिर से लॉकडाउन लगाने को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह ट्वीट इसलिए किया क्योंकि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर लॉकडाउन संबंधी झूठी खबरें जोर शोर से प्रसारित हो रही है। 

Add new comment

9 + 3 =