जुलाई माह में सन्त पापा फ्राँसिस का प्रार्थना मनोरथ

सन्त पापा फ्राँसिस वाटिकन के सन्त पेत्रुस महागिरजाघर मेंसन्त पापा फ्राँसिस वाटिकन के सन्त पेत्रुस महागिरजाघर में

सन्त पापा फ्राँसिस ने गुरुवार को एक विडियो सन्देश प्रकाशित कर जुलाई माह के दौरान परिवारों के लिये विशेष प्रार्थना का आग्रह किया है। प्रभु ईश्वर से उन्होंने मंगलयाचना की है कि परिवारों को प्रेम, सम्मान एवं मार्गदर्शन मिले।

कलीसिया की भूमिका
विडियो सन्देश इस प्रकार हैः "परिवार की रक्षा की जानी चाहिए। परिवार कई खतरों का सामना करता है: जीवन की तेज गति से उत्पन्न तनावों का सामना करता है। कभी-कभी, माता-पिता अपने बच्चों के साथ खेलना भूल जाते हैं।

यह आवश्यक है कि कलीसिया परिवारों को प्रोत्साहित करे तथा उनके पक्ष में रहे, जिससे उन्हें उन तरीकों की खोज करने में मदद मिले जो उन्हें सभी कठिनाइयों को दूर करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

प्रार्थना
आइए हम प्रार्थना करें कि आज के परिवारों को प्रेम, सम्मान और मार्गदर्शन मिले, और, विशेष रूप से, राज्य द्वारा उन्हें संरक्षण एवं सुरक्षा प्राप्त हो।"

मानवजाति के समक्ष प्रस्तुत गम्भीर चुनौतियों का सामना करने में विश्व के लोगों को समर्थन मिले इस आशा से प्रति माह सन्त पापा फ्राँसिस अपनी प्रार्थना मनोरथ को एक विडियो सन्देश के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व तक प्रसारित करते हैं।
 

Add new comment

2 + 0 =