Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
काराकोरम पहाड़ों में प्राचीन संगमरमर का क्रूस मिला
Saturday, June 20, 2020
उत्तरी पाकिस्तान में बालतिस्तान के विश्वविद्यालयीन खोजकर्त्ताओं को काराकोरम पहाड़ों में स्थित स्कारदु नामक गाँव से प्राचीन संगमरमर का एक क्रूस मिला है। माना जाता है कि ह एक हज़ार से दो हज़ार साल पुराना हो सकता है।
ईसाई धर्म के इतिहास का प्रमाण
पेरिस स्थित एशिया की कलीसियाओं की समाचार एजेन्सी ने प्रकाशित किया कि 2.1 x 1.8 मीटर वाला यह क्रूस काराकोरम की पहाड़ों के बीच मिला है, जो सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में पाया गया अब तक का सबसे विशाल क्रूस है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह इस क्षेत्र में ईसाई धर्म के इतिहास का एक महत्वपूर्ण प्रमाण होगा।
Add new comment