हमारे सामान्य घर" की रक्षा के लिए आम कार्रवाई जरुरी,संत पापा

विश्व पृथ्वी दिवस विश्व पृथ्वी दिवस

हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना है।
आज विश्व पृथ्वी दिवस के 50 वें वर्षगांठ पर हमें प्रकृति के संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए तथा अपनी उपभोक्तावादी जीवनशैली को बदलने तथा विकास की अवधारणाओं पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस दिन संत पापा फ्राँसिस ने सभी लोगों को पृथ्वी और मानव परिवार की रक्षा हेतु अपनी प्रतिबद्धता के प्रति जागरुक किया।

ट्वीट
संत पापा ने ट्वीट संदेश में लिखा, ʺविश्व  पृथ्वी दिवस हमारे सामान्य घर से प्यार करने की हमारी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का एक अवसर है,पृथ्वी शोषण करने का एक गोदाम नहीं है। आइए, हम इसकी और अपने मानव परिवार के सबसे कमजोर सदस्यों की देखभाल करें।ʺ

विश्व पृथ्वी दिवस 2020
विश्व पृथ्वी दिवस 2020 का विषय ‘क्लाइमेट एक्शन’ है। अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने 1970 ई. में पृथ्वी दिवस की स्थापना पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। जिसके बाद से पृथ्वी दिवस मनाने की प्रथा शुरू हुई। अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन फादर ऑफ़ अर्थ डे के नाम से जाने जाते हैं। यह दुनिया भर में बड़ा जन जागरूकता आंदोलन है।  इसमें एक साथ 192 देशों के अरबों की संख्या में नागरिक हिस्सा लेते हैं और पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लेते हैं।

प्रकृति तथा मानव
कोविड-19 महामारी के अनुभव से हमें अपनी विकास और आर्थिक नीतियों को नए सिरे से पुनः समीक्षा करनी चाहिए और विकास की नई अवधारणा का विकसित करनी चाहिए। लंबी अवधि की व्यापक बंदी ने पूरे विश्व की गतिविधियों को रोक दिया है, जिससे प्रदूषण के स्तरों में गिरावट देखी जा रही है, वायु अधिक स्वच्छ हो गई है, हमें समझना चाहिए कि मानव ने किस हद तक प्राकृतिक संतुलन को हानि पहुँचाई है। हमें प्रकृति तथा मानव के बीच परस्पर निर्भरता को समझना चाहिए।

Add new comment

6 + 10 =