Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
संत पापा द्वारा इराक के नए प्रेरितिक राजदूत की नियुक्ति
संत पापा फ्राँसिस ने मोन्सिन्योर मित्या लेस्कोवार को महाधर्माध्यक्ष बनाकर इराक का नया प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार को मोन्सिन्योर मित्या लेस्कोवार को इराक का नया प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया। वे वर्तमान में भारत के प्रेरितिक राजदूतावास में एक पार्षद के रूप में कार्य कर रहे हैं। संत पापा ने मोन्सिन्योर लेस्कोवार को बेनेवेंटम का महाधर्माध्यक्ष बनाया।वे महाधर्माध्यक्ष अल्बेर्टो ओर्टेगा मार्टिन के स्थान पर जा रहे हैं, जिन्हें संत पापा ने पिछले साल चिली का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया था।
संक्षिप्त जीवनी
मोन्सिन्योर लेस्कोवार का जन्म 3 जनवरी 1970 को स्लोवेनिया के क्रान्ज में हुआ था। 29 जून 1995 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ और लजुब्लाजना महाधर्मप्रांत में उन्होंने सेवा देना शुरु किया।
उन्होंने 1 जुलाई 2001 को परमधर्मपीठ की राजनयिक सेवा में प्रवेश किया और बांग्लादेश में परमधर्मपीठ के प्रतिनिधित्व में काम किया। उन्होंने राज्य सचिवालय के सामान्य मामलों के अनुभाग में अपनी सेवा दी। जर्मनी और भारत में परमधर्मपीठ के प्रतिनिधित्व में काम किया।
उन्होंने ‘कैनन लॉ’ में डिग्री हासिल की है और वे इतालवी, अंग्रेजी, जर्मन, क्रोएशियाई, फ्रेंच और स्पानिश भाषायें बोलते हैं।
Add new comment