आप स्वतंत्रता और करुणा के साक्षी बनें, संत पापा

प्रार्थना करते हुए लोग

संत पापा ने विभाजनों को भाईचारे और संवाद द्वारा समाप्त करते हुए लोगों के बीच सुसमाचार के प्रकाश को फैलाने हेतु प्रेरित किया।काथलिक कलीसिया अक्टूबर महीने के अंतिम रविवार के पहले आने वाले रविवार याने इस वर्ष 20 अक्टूबर को मिशन रविवार मना रही रही है। इस दिन सुसमाचार प्रचार में संलग्न लोगों और मिशनरियों के लिए प्रार्थना चढ़ाई जाती है। संत पापा ने ट्वीट कर वर्तमान में हमारे साथ जी रहे लोगों के बीच सुसमाचार को फैलाने हेतु प्रेरित किया।संदेश में उन्होंने लिखा, “मैं आपको हमारी वर्तमान पीढ़ी में सुसमाचार का प्रकाश लाने हेतु प्रोत्साहित करता हूँ। विभाजनों को भाईचारे और संवाद द्वारा समाप्त करते हुए आप स्वतंत्रता और करुणा के साक्षी बनें।”

Add new comment

3 + 2 =