सोशल मीडिया पोस्ट देती है बीमारियों की जानकारी !!!

आज के इस दौर में हर कोई सोशल मीडिया से भलीभाँति परिचित है। सोशल मीडिया के द्वारा व्यक्ति एक-दूसरे से आसानी से जुड़ रहा है। सोशल मीडिया सिर्फ दोस्ती का ही मंच नहीं है। बल्कि अब यह मनोवैज्ञानिक अध्ययन का एक साधन भी बन गया है। शोधकर्ता अब सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर स्वास्थ्य का भी आंकलन करने लगे हैं।कईलोग सुबह-से-शाम तक अपना पूरा समय सोशल मीडिया पर बिताते है। और अपने बारे में या अन्य जानकारियाँ सोशल मीडिया पर पोस्ट करतेहै। लेकिन अब आपको यह जानकार हैरानी होगी कि सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से आपकी बिमारी की भी जानकारी ली जा सकती है। हाल ही में हुए एक नये शोध में यह बात सामने आई है कि सोशल मीडिया पोस्ट से बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। शोध में यह पाया गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट से इंसान के व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ, उसके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

शोध के जरिए वैज्ञानिकों का यह दावा है कि सोशल मीडिया उपयोग करने वाले व्यक्ति अपने शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते है। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि जो व्यक्ति पोस्ट में जो कुछ भी लिखता है, वह उसके शारीरिक लक्षण एवं मानसिक स्तिथि को दर्शाता है।

अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया और स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऑटोमेटिड डाटा कलेक्शन तकनीक के जरिए 1000 मरीजों के सोशल मीडिया पोस्ट की हिस्ट्री का अध्ययन किया है। इसमें इन व्यक्तियों के सारे सोशल मीडिया पोस्ट का अध्ययन किया गया। वैज्ञानिकों ने इन मरीजों से उनके इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड डाटा और प्रोफाइल को लिंक करने की इजाज़त ली।

इसके बाद शोधकर्ताओं ने विश्लेषण के लिए तीन मॉडल में व्यक्तियों के सोशल मीडिया पोस्ट की भाषा का विश्लेषण किया गया। दुसरे मॉडल में उम्र और रोगी के लिंग आदि का विश्लेषण किया गया।

तीसरे मॉडल में इन दोनों मॉडल को मिलाकर विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मरीज के शारीरिक लक्षणों का पता लगाया। इसके लिए 21 अलग-अलग परिस्थितियों को देखा गया। शोधकर्ताओं ने 10 परिस्थितियों की सटीक भविष्यवाणी की। यह भविष्यवाणी मरीज के पोस्ट की भाषा के आधार पर की गयी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर हम अपने व्यक्तित्व से संबंधित हर चीज डालते है। इन पोस्ट के जरिए व्यक्ति के भीतर एवं व्यक्ति के जीवन मेंक्या चल रहा है। इस बात का पता लगाने में वैज्ञानिक सफल भी रहे। हम कैसा महसूस कर रहे है और हमारी जीवनशैली कैसी है, इत्यादि सारी बातें व्यक्ति सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। यहां तक कि कई बार अपनी बीमारियों के बारे में भी पोस्ट कर देते है। शोधकर्ताओं ने व्यक्ति के सोशल मीडिया डाटा के विश्लेषण से उसकी बीमारियों के बारे में भविष्यवाणी की जो कि ज्यादातर डिप्रेशन और डाइबिटिस से संबंधित थी। इन तथ्यों के आधार पर वैज्ञानिक सोशल मीडिया उपयोग करने वाले विभिन्न व्यक्तियों की शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों का भी पता लगाने में सक्षम हो चुके है।

- चार्ल्स सिंगोरिया 

Add new comment

5 + 2 =