सामाजिक दूरी नही, शारीरिक दूरी।

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

जैसा कि आप सभी इन बात से भली भांति परिचित होंगे कि कोरोना वायरस ने अपना रौद्र रूप प्रभावी रूप से दिखा दिया है। ऐसा कोई कोई देश नही है जो इस वायरस से प्रभावित ना हुआ हो। सम्पूर्ण विश्व मे इसको लेकर हाहाकार मचा हुआ है। देशों में संक्रमण की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने देश को पूर्णतः लॉकडाउन कर दिया है, साथ ही लॉकडाउन के समय को और आगे बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के कारण सभी लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की है। ताकि लोग एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर इस वायरस के संचरण को फैलने से रोक सके। 
मगर आजकल सोशल डिस्टेंसिंग के रूप में एक भयानक चीज़ देखने को मिली है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का गलत मतलब निकालकर, सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर धर्म, जाति, रंग-रूप, समुदाय, पेशे एवं स्थान के आधार पर लोगों का बहिष्कार कर रहे है। जो कि काफी निराशाजनक है।
सोशल डिस्टेंसिंग या सामाजिक दूरी का मतलब शारीरिक दूरी बनाए रखने से है। कोरोना वायरस के संचरण को रोकने के लिए हमें एक दूसरे से सिर्फ शारीरिक दूरी स्थापित करनी है, ना कि सामाजिक दूरी। क्योंकि यदि हम सिर्फ शारिरिक रूप से लोगों से दूर रहेंगे तो कोरोना वायरस का खतरा काफी कम हो जाएगा। मगर इस कठिन समय मे हमें एक दूसरे की मदद करना है। ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना  करना है। इसलिए सामाजिक दूरी नही बल्कि शारिरिक दूरी बनाए रखे। और शारीरिक रूप से लोगों से दूर रहो मन से नही। लोगो को शारीरिक रूप से दूर रखो मगर उन्हें अपने हृदय या मन से दूर मत करो। सामाजिक दूरी का पालन करो मगर किसी विशेष धर्म, जाति, रंग-रूप, समुदाय, पेशे एवं स्थान के आधार पर लोगों का बहिष्कार मत करो।
जिस प्रकार की खबरें पूरे देश से आ रही है कि जनता किस प्रकार सामाजिक दूरी बनाए रखने के नाम पर लोगों को हानि पहुंचा रही है। मैं आप सभी से यह अपील करना चाहूँगा कि सामाजिक दूरी आधार पर किसी का भी बहिष्कार ना करे। यह बहुत नाजुक समय है जब देश इस प्रकार की परेशानी के दौर से गुजर रहा है तो हमें भी लोगों से केवल शारीरिक दूरी बनाते हुए उनकी मदद करना है। मैं एक बार पुनः आप लोगों अपील करता हूँ कि सामाजिक दूरी नही बल्कि शारीरिक दूरी बनाकर इस कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपना बहुमूल्य योगदान दे।

शारीरिक दूरी बनाए रखे।
घर रहे।
सुरक्षित रहे।

धन्यवाद।

Add new comment

2 + 11 =